32 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

माफ़ी मांगकर चोरी की गयी सैकड़ों कोरोना वैक्सीन लौटा कर, चोर बना फरिश्ता

Array

नई दिल्ली: माफ़ी मांगकर चोरी की गयी सैकड़ों कोरोना वैक्सीन लौटा कर, चोर बना फरिश्ता, उस चोर को आप क्या कहेंगे जिसने अनजाने में कोरोना वैक्सीन चोरी की और पता लगते ही माफ़ी मांग कर लौटा दी. जी हाँ! आज के दौर में तो उसे फरिश्ता ही कहा जायेगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल हरियाणा के जींद में सिविल अस्पताल से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ बीती रात एक चोर ने कोरोना वैक्सीन की कई सौ डोज चुरा ली. लेकिन गुरुवार को चोर सिविल लाइन थाने के बाहर एक चाय वाले को सारी दवाएं लौटा गया और साथ में एक नोट भी लिखकर छोड़ गया जिस पर लिखा है- सॉरी मुझे पता नहीं था कि ये कोरोना की वैक्सीन है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जींद पुलिस के डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल से कोरोना की कई डोज़ चोरी हो गई थी. लेकिन गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे चोर सिविल लाइन थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठे बुजुर्ग के पास पहुंचा और उसे एक थैला सौंपते हुए कहा कि ये थाने के मुंशी का खाना है. थैला सौंपते ही चोर वहां से फरार हो गया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बुजुर्ग वो थैला लेकर थाने में पहुंचा. जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने थैले को खोला तो उसमें से कोविशील्ड की 182 और कोवैक्सीन की 440 डोज बरामद हुई. साथ में हाथ से लिखा हुआ एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था ‘सॉरी मुझे पता नहीं था कि ये कोरोना की वैक्सीन है.’

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here