26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मिली Z+ सिक्योरिटी बलात्कारी बाबा राम रहीम को,जेल से बाहर आये हैं छुट्टियां मनाने

Array

बलात्कार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इनदिनों जेल से बाहर छुट्टियां मनाने बाहर आये हैं, ‘फरलो’ पर 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अधिकारियों ने कहा कि सिंह को सात फरवरी को रिहा होने के बाद उच्च श्रेणी की सुरक्षा दी गयी थी, क्योंकि सिंह की जान को ”खालिस्तान समर्थक” तत्वों से खतरा है. हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से रोहतक रेंज के आयुक्त को हाल ही में भेजे एक संदेश में कहा गया है, ‘‘यदि कैदी को पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो मौजूदा नियमों के अनुसार जेड-प्लस सुरक्षा या समतुल्य सुरक्षा प्रदान की जा सकती है, क्योंकि कैदी को भारत और विदेशों में कट्टरपंथी सिख चरमपंथियों से उच्च स्तरीय खतरा है.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आधिकारिक संवाद में कहा गया है, ‘खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से गुरमीत राम रहीम सिंह को खतरे के संबंध में विश्वसनीय जानकारी है. ‘डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सात फरवरी को रिहा किया गया था, जब हरियाणा सरकार ने निष्कर्ष निकाला था कि वह कट्टर कैदियों की श्रेणी में नहीं आता है. गुरमीत राम रहीम इस समय अपने गुरुग्राम आश्रम में है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. गुरमीत राम रहीम सिंह को ‘फरलो’ दिए जाने से पहले, जेल अधिकारियों के आग्रह पर कानूनी राय ली गयी थी कि क्या सिंह कट्टर अपराधियों की श्रेणी में आता है या नहीं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सिंह को 21 दिनों की छुट्टी पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मिली थी. पंजाब में इस पंथ के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, खासकर बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मुक्तसर में. सात फरवरी को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिंह की रिहाई और 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here