28 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई के लोअर परेल में 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की छलांग लगाने से हुयी मौत

Array

मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक 60 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. इमारत में आग लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुंबई दमकल विभाग के मुताबिक उस व्यक्ति ने बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगाई थी. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी के मुताबिक, अभी तक एक शख्‍स की मौत हो गई है और तलाश एवं बचाव कार्य चल रहा है. बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फायर ब्रिगेड के अनुसार, निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था. हालांकि, फायर ब्रिगेड के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया. खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here