28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई में बारिश बनी मौत का शबब, भूस्खलन की घटनाओं के चलते 25 की मौत

Array

मुंबई और आसपास इलाकों में शनिवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ। मुंबई (Mumbai) के अलग-अलग इलाकों में हुए इस भूस्खलन (landslide) अब तक 25 लोगों की मारे जाने की खबर है, चेंबूर (Chemboor) के इलाके में दिवार ढहने से अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं विक्रोली में तीन लोगों की मौत हो गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में अब तक 6 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दिन से बारिश हो रही है। विक्रोली में भी हादसा हुआ है। वहां भी तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। रेस्क्यू आपरेशन तेज किया गया है। दीवार में कई और लोगों की दबे होने की सूचना है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई वालों के लिए मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश ने मुंबई और इसके उपनगरों के कई हिस्सों को प्रभावित किया। किला क्षेत्र, कल्याण, भांडुप, अंधेरी, बोरीवली, कांदिवली क्षेत्र में भारी बारिश हुआ। ठाणे और रायगढ़ में भी आंधी के साथ भारी बारिश की सूचना है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here