31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुरादाबाद: भीषण सड़क हादसे में हुई पांच लोगों की दर्दनांक मौत

Array

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर मुरादाबाद के समीप सोमवार तड़के एक डबल डेकर बस और एक डीसीएम ट्रक के बीच भीषण भिड़त हुई। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान गई है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। बताया जाता है कि बस ने पीछे से डीसीएम को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुरादाबाद शहर के एसपी अमित आनंद ने बताया कि दिल्ली को रामपुर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जाता है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे जबकि डीसीएम में भी करीब दो दर्जन लोग सवार थे। हादसे की यह घटना मुरादाबाद के पकबाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here