33 C
Mumbai
Tuesday, May 21, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मेरठ में एक करोड़ की संपत्ति नशे के सौदागर तस्लीम की कुर्क

नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार अभी भी जारी है। आज गुरुवार को एसपी के नेतृत्व में टीम ने एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान कई थानों की पुलिस वर्दी मौजूद रही। बकायदा माइक से अनाउंस कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। 
पत्नी और एक बेटा हैं फरार

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसको, उसके एक बेटे और दो दमाद को जेल भेज दिया है। पत्नी नसरीन और एक बेटा शादाब फरार है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मामले की विवेचना लालकुर्ती पुलिस कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लालकुर्ती पुलिस ने रेलवे रोड स्थित मछेरान में तस्लीम की एक करोड़ की संपत्ति कुर्की। एएसपी विवेक चंद्र ने बताया कि इससे पहले भी उसकी तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। उसके खिलाफ 53 मुकदमे दर्ज है। अन्य संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »