34 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोटेरा टेस्ट मैच में पिच को लेकर इंग्लैंड ने खड़ा किया सवाल, आईसीसी से आधिकारिक शिकायत करने का मन बना चुकी

Array

अहमदाबाद: मोटेरा टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में पिच को लेकर लगातार बहस चल रही है। पिछले तीनों ही टेस्ट मैच में पिच में जबरदस्त टर्न की वजह से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए तो तीसरे टेस्ट मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने हथियार डाल दिए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिन के भीतर खत्म हो गया और महज दो दिन के भीतर 30 विकेट गिए, जिसमे से 29 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए। लेकिन जिस तरह से तीसरा टेस्ट मैच इतने कम समय में खत्म हुआ उसके बांद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पिच की आलोचना करते हुए इसपर सवाल खड़ा किया और आईसीसी से इसको लेकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि अभी तक इंग्लैंड की ओर से (मोटेरा टेस्ट मैच) पिच को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अब इंग्लैंड की टीम पिच की आधिकारिक शिकायत करने का मन बना चुकी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड अहमदाबाद की पिच को लेकर मैच के रेफरी जवागल श्रीनाथ से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच 1935 के बाद सबसे कम समय में खत्म होने वाला मैच है, मैच में पहले ही दिन से स्पिन गेंदबाजों को जबरदस्त स्पिन मिल रहा था, जिसकी वजह से स्पिन गेंदबाजों को खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो गया था। इंग्लैंड के कोच का कहना है कि यह दूसरी बार है जब पिच खेलने लायक नहीं थी। पहले चेन्नई और फिर अहमदाबाद की पिच शुरुआत से बहुत अधिक टर्न कर रही थी जोकि आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सिल्वरवुड ने कहा कि हम कुछ मुद्दों पर बात करेंगे। हमने मैच रेफरी से बात की है लेकिन पिच को लेकर उनसे बात नहीं हुई है, अब मैंने और जो ने बात की है कि आगे हमे क्या करना चाहिए। फिलहाल मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूं कि हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि हमे पिच स्वीकार है। बता दें कि इससे पहले रूट और सिल्वरवुड ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर को लेकर सवाल खड़ा किया था और शिकायत की थी। साथ ही कहा गया था कि टीवी अंपायर शमशुद्दीन को फैसलों में थोड़ा समय लेना चाहिए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here