34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोदी सरकार संबित पात्रा के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ बताने पर हुई आग बबूला !

Array

नई दिल्ली: मोदी सरकार संबित पात्रा के ट्वीट को, कांग्रेस के कथित ‘टूलकिट’ को ट्विटर द्वारा ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ बताए जाने को लेकर भारत सरकार ने आपत्ति जताई है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने साथ ही ट्विटर से ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग को हटाने को भी कहा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 18 मई को कथित ‘टूलकिट’ का एक स्क्रिनशॉट शेयर किया था। इसे बाद में कई और बीजेपी नेताओं द्वारा शेयर किया गया था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मोदी सरकार संबित पात्रा के ट्वीट का मामला जांच के दायरे में
बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया था कि यही ‘टूलकिट’ है जिसके जरिए कांग्रेस सरकार के कोविड से निपटने के प्रयासों को कमजोर साबित करने में जुटी थी। कांग्रेस ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था। इस बीच गुरुवार शाम ट्विटर ने भी संबित पात्रा की ओर से शेयर किए गए स्क्रिनशॉट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ बता दिया था। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई थी। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अब ‘मैनुपुलेटेड मीडिया’ टैग को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अभी मामला जांच के दायरे में है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सरकार करेगी कंटेंट की सच्चाई की जांच
एनडीटीवी के अनुसार सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘कंटेट की सच्चाई के बारे में जांच तय करेगा न कि ट्विटर। ट्विटर को जांच के बीच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जब मामला जांच के दायरे में हो तो ट्विटर को अपना फैसला नहीं सुनाना चाहिए।’ वहीं, कांग्रेस ने ट्विटर से संबित पात्रा सहित अन्य बीजेपी नेताओं के ट्वीट को हटाने की मांग की है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here