33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोदी से पहली मीटिंग में चन्नी ने उठाया किसानों का मुद्दा

Array

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई पहली मुलाकात किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पीएम से किसानों से फिर से बातचीत शुरू करने की अपील की.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पीएम से मुलाकात में उन्होंने जोर देकर कहा है कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, ऐसे में तीनों कृषि कानूनों का वापस होना जरूरी है. उनकी नजरों में पंजाब की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर करती है, ऐसे में समय रहते तमाम मुद्दों का सुलझना जरूरी है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बैठक के दौरान करतारपुर कॉरिडोर के खोले जाने को लेकर भी मंथन हुआ है. चन्नी ने अपील की है कि सिखों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इसको फिर खोलना चाहिए.

इस समय पंजाब में राजनीतिक संकट देखने को मिल रहा है. स्थिति ऐसी है कि कैप्टन कांग्रेस छोड़ने पर विचार कर रहे हैं, सिद्धू नाराज बताए जा रहे हैं और खुद सीएम चन्नी को सरकार चलाना मुश्किल साबित हो रहा है. ऐसे वक्त में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात काफी खास बन गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ पंजाब की राजनीति में बैठकों का दौर लगातार जारी है. गुरुवार को चन्नी की नवजोत सिंह सिद्धू संग बैठक हो चुकी है, आज सीएम राहुल गांधी से भी उनकी शाम को मुलाकात तय मानी जा रही है. ऐसे में अभी पंजाब का राजनीतिक पारा काफी ज्यादा है जहां पर हर घंटे बाद समीकरण भी बदल रहे हैं और कोई नया विवाद भी खड़ा होता दिख रहा है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here