25 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया में ब्लैक टॉप और गोल्डन स्कर्ट के लुक से चलाया जादू

Array

नई दिल्ली : टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय ने अपने काम के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर अपने लुक्स और अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. मौनी रॉय की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ब्लैक टॉप और गोल्डन स्कर्ट में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस आउटफिट में मौनी रॉय का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसपर फैंस भी खूब कमेंट कर मौनी रॉय की तारीफें कर रहे हैं.

मौनी रॉय की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखने मिल रहा है, जिसे लेकर टीवी कलाकार भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. मौनी रॉय ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “जीवन बहुत आश्चर्यजनक है, खासकर तब जब मुझे पता हो कि इसके साथ क्या करना है.” मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर टीवी की नागिन यानी अदा खान ने भी कमेंट किया है. अदा खान ने मौनी रॉय की तस्वीरों पर इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया. मौनी रॉय ने इस आउटफिट में और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका पोज देखने लायक है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here