30 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यमुना एक्सप्रेस वे मौत की सड़क बन गयी‌। —————- मानवाधिकार अभिव्यक्ति

आगरा 3 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक स्कूल के बच्चों को लेकर ताजनगरी आगरा आ रही बस पलट गई थी। यमुना एक्सप्रेस वे मौत की सड़क बन गयी‌। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आ रही एक बस टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन दर्जन छात्र-छात्राएं और स्कूली स्टाफ के सदस्य घायल हो गये, जिनमें चार की हालत गंभीर है। घायलों में एक छात्र का हाथ और शिक्षक का पैर काटना पड़ा।

मंडी के कोटली स्थित आलोक भारती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं बस से ताज देखने के लिए आ रहे थे, सुबह एक्सप्रेस वे पर बस का टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित होने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इसके साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और वाहन चालकों ने रुककर राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में बस चालक हरीश शर्मा निवासी मंडी की मौत हो गई। तीन दर्जन घायलों में पांचवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्र- छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ के लोग थे। इनमें चार गंभीर हालत वालों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाकी शहर के चार निजी अस्पतालों में भेजे गए। घायलों में  छात्र अभिषेक का हाथ काटना पड़ा है, जबकि शिक्षक लाल सिंह का पैर काटा गया।

अन्य घायलों में पांचवीं का छात्र चिराग, छात्रा महक, छठवीं के छात्र अनिल, हिमांशु , सातवीं के छात्र जितेंद्र,समीर, छात्रा मुस्कान, कनिका, अभिनव आठवीं की छात्रा आहना, नौवीं की छात्रा,रचना, अनवी, हाईस्कूल की छात्रा मनु सोनी, तनीषा,छात्र जैमिनी, ग्यारहवीं की छात्रा लता, यास्मीन, सुनीता, छात्र अभिषेक, इंटर की छात्रा डिंपल, छात्रा अंजली, सोनिया, प्रियंका, अवीना, अनामिका, छात्र अभिनय शामिल हैं। शिक्षक जो घायल हुए हैं उनमें अध्यापक राजेंद्र कुमार, राकेश, कंचन, संगीता, सोनिया, जागृति, विशाल हैं। कुक पुष्पराज भी घायल है।  इसके अलावा छात्र प्रांजल, प्रीति,  छात्रा ओसीन की कक्षा का पता नहीं चल सका। छात्रा डिंपल और छात्र जितेंद्र के सिर में गंभीर चोटें है। पांचवी के चिराग को भी काफी चोट आई है।  घायलों को देखने के लिए अस्पताल में डीएम गौरव दयाल और पुलिस अधिकारी पहुंचे। छात्रों के इलाज का इंतजाम किया गया।

घायलों को पब्लिक और पुलिस ने निकाला

छात्र-छात्राओं को दुर्घटना के बाद पब्लिक और पुलिस ने पीछे के गेट और अन्य स्थानों से निकाला। वह बुरी तरह भयभीत थे।

हर रोज दुर्घटनाएं 

यमुना एक्सप्रेस वे पर हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार को ही आगरा की जानीमानी डायटीशियन रेणुका डंग के बेटे उत्सव डंग और ड्राइवर की बलदेव क्षेत्र में मौत हो गई थी। उनकी कार असंतुलित होकर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई थी।

सीमेंट की रोड पर सवाल 

यमुना एक्सप्रेस वे पर सीमेंट की सड़क का बड़ा हिस्सा है। इसको लेकर विशेषज्ञ सवाल उठाते रहे हैं। इसमें जरा भी कमजोर टायर होने पर अक्सर फट जाते हैं।

पुलिस-प्रशासन के अनुसार परिजन और रिश्तेदार घायलों की जानकारी इन नंबरों पर कर सकते हैं- 

एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा –

एसओ एमएम गेट 9454402747 

सीओ कोतवाली 9454401226 

लेखपाल सतीश  8410574234 

लेखपाल अश्वनी 8954502665 

जया मेडिकल नेहरू नगर आगरा  0562-4043000 

ड़ॉ महेंद्र शर्मा-9897048048 

सब इंस्पेक्टर-975667920 

एसओ हरीपर्वत 9464402735 ।

आकाश हॉस्पीटल ट्रांसयमुना 

डॉ डीवी यादव 9412750300 

एसआइ एत्माद्दौला जयकुमार 7007846332 

लेखपाल धनेंद्र 9412500386 

श्रीकृष्णा हॉस्पीटल ट्रांसयमुना 

शुभम गुप्ता मैनेजर हॉस्पीटल- 963401100 

लेखपाल सुर्जन सिंह-9411876887। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »