28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाइजर में आतंकवादियों की यात्री वाहनों पर गोलीबारी, 58 लोगों की हुई मौत

Array

यात्री वाहनों पर, नियामे, नाइजर। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के तील्लाबेरी क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा यात्रियों से भरे वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। नाइजर की सरकार ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

साप्ताहिक बाजार से घर लौट लौट रहे थे वापस
नाइजर की सरकार ने वक्तव्य में कहा कि हमलावरों ने लोगों पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जब वे बनीबंगोउ के साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया है। नाइजर सरकार ने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

सक्रीय हैं आतंकवादी संगठन
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े कुछ आतंकवादी संगठन इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। इसी वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान के बाद तील्लाबेरी क्षेत्र में हुए हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here