29 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

युरोप, लंदन के बाद हेग में चाक़ू से हमला, हमलावर की तलाश जारी

हालैंड की राजधानी हेग में चाकू से एक हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गये हैं।

विदेश – यह हमला शुक्रवार की रात को हेग के केन्द्रीय क्षेत्र में किया गया । 

हेग की पुलिस ने घटनास्थल के आस पास की सड़कों को बंद कर  दिया और हमलावर की तलाश शुरु कर दी किंतु पुलिस ने अंतिम सूचना तक, हमले को आतंकवादी हमला नहीं कहा था। 

यह हमला, लंदन में इसी प्रकार के हमले के कुछ घंटों बाद किया गया। 

लंदन में एक हमलावर ने चाक़ू से कई लोगों को घायल कर दिया और पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला कहा है। 

युरोप में हालिया महीनों में चाक़ू से हमले बढ़ गये हैं। 

वास्तव में युरोपीय देशों ने मध्य पूर्व विशेषकर सीरिया में आतंकवादियों की भरपूर मदद की किंतु अब जब आतंकवादी संगठन दाइश के युरोपीय सदस्य, अपने अपने देश लौट रहे हैं तो वहां आतंकवादी हमले बढ़ रहे हैं।

साभार पार्सटूडे

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »