27.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी की योगी सरकार ने मेरठ में भी लगाया नाइट कर्फ्यू

Array

मेरठ: यूपी की योगी सरकार ने मेरठ में भी लगाया नाइट कर्फ्यू, कोरोना संकट से निपटने के लिए नाइट कर्फ्यू का एलान करने वाला मेरठ प्रदेश का छठा जिला बन गया है. इससे पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कानपूर, वाराणसी, नॉएडा और गाज़ियाबाद में नाईट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गयी| मेरठ में आज रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान अनावश्यक रूप से सड़क पर किसी को निकलने नहीं दिया जायेगा। आपातकालीन सेवाओं को जहां नाइट कर्फ्यू से छूट रहेगी वहीं रात की पाली में कार्य करने वालों को विशेष अनुमति दी जायेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय जिले के डीएम पर छोड़ दिये जाने के बाद आज सुबह से ही यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि मेरठ में भी किसी भी समय नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा सकती है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने आज मेरठ जनपद में आज गुरुवार रात से लेकर आने रात से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहने की बात कही ।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बुधवार को मेरठ जनपद में 119 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये थे और 2 मरीजों की मौत होने के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 412 हो गया था। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 22408 हो गया है ।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here