30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में कोरोना हर रोज तोड़ रहा सभी रिकॉर्ड, नए मामले 20 हज़ार के पार, योगी को जनता की सुरक्षा से नहीं रहा सरोकार ?

Array

लखनऊ: यूपी में कोरोना हर रोज तोड़ रहा सभी रिकॉर्ड, नए मामले 20 हज़ार के पार, उत्तर प्रदेश में कोरोना कोहराम मचाये हुए है, आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी संक्रमित हो गए हैं वहीँ पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 20,510 नए मामले सामने आए, जबकि 67 और लोगों की मौत हो गई है। यूपी में एक दिन में इतने नए मामले सामने आने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 67 लोगों की मौत के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,376 हो गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 20,510 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में किसी एक दिन का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व 13 अप्रैल को 18,021 नए मामले सामने आए थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 4,517 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल, प्रदेश में 1,11,835 लोग उपचाराधीन हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here