27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में 353 मरीजों की कोरोना से फिर हुई मौत, कुल संख्या बढ़कर 14504 हो गई

Array

लखनऊ: यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और लोगों की मौत हो गई, साथ ही 26780 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपी में 353 मरीजों की कोरोना से फिर हुई मौत

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद डेली ब्रीफिंग में कि बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14504 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 26780 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रदेश में इस समय 259844 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि 30 अप्रैल तक प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 310783 थी मगर संक्रमण से उबरने की दर बढ़ने की वजह से अब इसमें 51000 से ज्यादा की कमी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और इनमें से 112000 आरटी पीसीआर टेस्ट थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रदेश में अब तक चार करोड़ 22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 97000 गांवों में कोरोना टेस्टिंग की मुहिम शुरू कर दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here