29 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब यूपी सरकार की बाहुबली अतीक को लाने की तैयारी शुरू

Array

लखनऊ: यूपी सरकार की बाहुबली अतीक को लाने की तैयारी शुरू, उत्तर प्रदेश में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के बाद अब माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को भी गुजरात से उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी है। इस तरह का दावा राज्य के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल कर रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रयास तेज़
राज्य मंत्री ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए तमाम अड़चनों के बाद भी वापस लाने में सफल रही जिसके बाद अब माफिया अतीक अहमद के लिए भी तेज प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अतीक का भी समय आने वाला है
उन्होंने बताया कि गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद का भी समय आने वाला है। उसने उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत परेशान किया है। लोग ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे अपराधियों को प्रदेश में वापस लाकर कोर्ट के सामने कड़ी सजा दिलाए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मुख़्तार अंसारी जैसा रिकॉर्ड
पूर्व सांसद अतीक अहमद का रिकॉर्ड भी मुख्तार अंसारी जैसा आपराधिक रहा है जिसकी वजह से अब उन्हें भी उत्तर प्रदेश की जेल में स्थानांतरित किए जाने की बात कही जा रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here