28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

योगी आदित्यनाथ ने यूपी में भाजपा के पहले चार साल तक राज करने वाले सीएम का रिकॉर्ड किया अपने नाम

Array

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल एक ऐसा कीर्तिमान बनाने जा रहे है जिसे अबतक यूपी में भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना सका है, जी हाँ! योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे करने वाले हैं और ऐसा करने वाले वह बीजेपी के पहले सीएम बनेंगे। वैसे तो वह यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष की बना चुके थे मगर अब इस रिकॉर्ड को और पुख्ता कर लिया है। उम्मीद है कि यूपी में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले वह भाजपा के पहले सीएम भी बनेंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यूपी में बीजेपी की सरकारों में विभिन्न समय पर पांच मुख्यमंत्री बन चुके हैं. कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे तो राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह एक-एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और अभी भी अपने पद पर कायम हैं. बीजेपी के इन मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे शख्स हैं, जो चार साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

उत्तर प्रदेश में पहली बार बीजेपी की 1991 में सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री का ताज कल्याण सिंह के सिर सजा था. छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के चलते कल्याण सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि कल्याण सिंह सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार थी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार दूसरी बार सितंबर 1997 में बनी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कल्याण सिंह फिर विराजमान हुए थे. कल्याण सिंह इस बार 2 साल 52 दिन ही सीएम पद पर रहे, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिगड़े रिश्ते के चलते उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी. इसके बाद बीजेपी ने राम प्रकाश गुप्ता को 12 नवंबर 1999 को मुख्यमंत्री बनाया जो 28 अक्टूबर 2000 तक ही अपने पद पर रह सके. इस तरह से राम प्रकाश गुप्ता महज 351 दिन ही सीएम रहे.

राम प्रकाश गुप्ता के बाद बीजेपी से राजनाथ सिंह साल 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. राजनाथ सिंह एक साल 131 दिन ही सीएम के पद पर रहे और 2002 में चुनाव हुए तो बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं हो सकी. 15 साल के बाद 2017 में बीजेपी को यूपी में प्रचंड बहुमत मिला और मुख्यमंत्री का ताज योगी आदित्यनाथ के सिर सजा और वो चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले बीजेपी के पहले सीएम बनने जा रहे हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here