29 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राज्य सरकार पर कमलनाथ ने लगाया वैक्सीनेशन में धांधली करने का आरोप

Array

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किया आगाह

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार पर वैक्सीनेशन में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर तीन माह में पूरे प्रदेश का वैक्सीनेशन नहीं हुआ, तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटना मुश्किल हो जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि -‘जो आपराधिक जालसाजी मध्यप्रदेश सरकार ने लाखों मौतों के आकड़ों को छुपाने में की है, वैसी ही धांधली वैक्सीनेशन में भी की जा रही है। अगन तीन महीने के भीतर पूरे प्रदेश का वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो तीसरी लहर से निपटना बहुत कठिन होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि – ‘शिवराज जी, आप कमलनाथ को बदनाम कर सकते हैं, लेकिन सत्य को मिटा नहीं सकते। जनवरी से मई 2019 की तुलना में 2021 में 1.9 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई। इन मौतों का जिम्मेदार कोरोना वायरस और आपकी सरकार के अलावा और कोई नहीं है।’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here