30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राष्ट्रपति शासन की बीजेपी पंजाब में करने लगी चर्चा

Array

कल पंजाब में हुई सुरक्षा चूक पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. भाजपा जहाँ इस पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को ज़िम्मेदार बता रही है और वहां राष्ट्रपति शासन की बातें करने लगी है वहीँ कांग्रेस इसे राजनीतिक स्टंट साबित करने पर तुली हुई है. कांग्रेस पंजाब से पीएम मोदी की इस तरह वापसी की वजह को चुनावी रैली की नाकामी बता रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भाजपा के पूर्व सांसद सतपाल जैन ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में आरोप लगाया क‍ि पंंजाब में कांग्रेस जो स्‍थि‍त‍ियां बना रही है, वह इन माध्‍यम से राज्‍य में राष्ट्रपत‍ि शासन को आमंत्र‍ित कर रही है. राष्ट्रवाद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा क‍ि राष्ट्रवाद का मुद्दा संविधान की तरफ से स्वीकृत है. जब कोई उम्मीदवार नामांकन करने जाता है या जीत कर शपथ लेता है, तब वह देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने की शपथ लेता है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्‍होंने क‍हा क‍ि पीएम की सुरक्षा चूक मामले को सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठ कर देखा जाना चाहिए. साथ ही जैन ने कहा क‍ि देश के इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. उन्‍होंने कहा क‍ि पंजाब में जिस तरह की ला एंड ऑर्डर की स्थिति बन रही है तो वह राष्ट्रपति शासन को आमंत्रित करने वाली हैंं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here