32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुलवाणी: मोदी की छवि सरकार लोगों की जान की कीमत पर सुधारने के प्रयास में..!

Array

नयी दिल्ली: राहुलवाणी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि सुधारने के प्रयास में कोरोना वायरस को फैलने का अवसर दे रही है और उसकी यह कोशिश लोगों की जान के लिए आफत बन रही है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश में तत्काल और पूरी तरह से टीकाकरण किए जाने की जरूरत है। मोदी सरकार की निष्क्रियता के कारण देश में टीके की कमी हुई है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह असलियत पर पर्दा डालने के लिए झूठ बोल रही है और बेतुके नारे गढ़ रही है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री की नकली छवि बचाने के लिए कोरोना वायरस को फैलने की जगह दे रही है और इससे लोगो की जान जा रही है।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें वैज्ञानिक कहते हैं कि उन्होंने कोरोना टीके की दो खुराक के बीच की समय अवधि दोगुना करने की कोई सलाह नहीं दी थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here