28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले पहली बार – नहीं है कोई कन्फ्यूजन, इंतजार करिए

Array

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं? इस पर कांग्रेसियों के अलावा देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर है। इस बीच राहुल गांधी ने इस सस्पेंस को और बढ़ाते हुए इंतजार करने की बात कही है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’ यही नहीं राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है और उन पर दबाव बना रही है। हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं।

बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि क्या उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो अशोक गहलोत के नाम को लगातार आगे बढ़ा रहा है। हालांकि खुद अशोक गहलोत ने अपने अध्यक्ष बनने की चर्चाओं को खारिज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति है। उनकी राय से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता भी सहमत हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here