30.1 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल पर मंत्री अजय टेनी ने कसा तंज, नहीं होता 53 साल के आदमी का विवाह

लखीमपुर खीरी से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 53 साल के हो गए हैं और 53 साल के आदमी की शादी नहीं होती है। केंद्रीय राज्यमंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र शनिवार को निघासन में मंडी समिति के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यहां सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर व्यक्ति हमला बोलते होते हुए उनकी शादी को लेकर चुटकी ली। मंत्री ने कहा कि जो अपनी शादी नहीं कर पाया वो देश क्या चलाएगा। 

अजय मिश्र टेनी ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 53 साल हो गई है। इतनी उम्र में अपने इलाके में किसी की शादी होती है भला। केंद्रीय राज्यमंत्री यहीं नहीं रुके और बुजुर्गों पर बिगड़े बोल कह गए। उन्होंने कहा कि जो रंगीन मिजाज होते हैं, वह ऐसा करते हैं। टेनी की इन बातों पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए।  

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष के महागठबंधन ‘इंडिया’ पर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठकों में चर्चा होती भी है तो राहुल गांधी की शादी की। ऐसे में यह महागठबंधन देश का क्या भला कर पाएगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here