33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल संसद में फिर गरजेंगे, संसद सदस्यता बहाल हुई

Array

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की सजा पर रोक लगा दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है. सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई. अब कांग्रेस नेता संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में राहुल गांधी की दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कराने के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद को तत्काल बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा था.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर और 10 जनपथ के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया. कांग्रेस समर्थक ढोल की आवाज पर नाचते और अपने नेता के पक्ष में फैसले का जश्न मनाते देखे गए। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने आदेश की कॉपी समेत सभी दस्तावेज दे दिए हैं. हम आज लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो विरोध भी करेंगे. ये हमारा अधिकार है. बताया जा रहा था कि अगर आज शाम तक राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं हुई तो कल यानी मंगलवार को कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में अपील करने वाली थी. हालांकि, उससे पहले ही राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई है. अब वह दोबारा सांसद बन गये हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here