29.1 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, सौतेले पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ बनाये नाजायज संबंध, रिश्ते को किया कलंकित

Array

पटना: बिहार के गया जिले से पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां पिता ने ही इस रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी दो बेटियों के साथ नाजायज संबंध बनाये। इसमें दिल्ली से दो नाबालिगों को गया लाकर सौतेले पिता ने उनका यौन शोषण किया। लेकिन जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आग बबूला हो गए और उनलोगों आरोपी पिता की जमकर धुनाई कर दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों बच्चियों का गया के प्रभावती अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। अब दोनों को महिला थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण करने वाले वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है। वीरेंद्र दिल्ली में रहकर पत्थर का कारोबार करता था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

रिश्ते को शर्मसार किया ऐसे

वहां इन बच्चियों की विधवा मां से उसकी दोस्ती बढ़ गई। बाद में दोनों ने शादी रचा ली। लेकिन वह बच्चियों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए गणतंत्र दिवस को वह उन्हें गया लेकर चला आया। दोनों बच्ची मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली हैं। दोनों को आरोपित अपने घर गया जिले के मोहनपुर थाना के एरकी गांव नहीं ले गया बल्कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में मनोज चौहान के घर ले गया।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

28 जनवरी को उसने दोनों बच्चियों का यौन शोषणकर रिश्ते को शर्मसार किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। उन्‍हें जब घटना का पता चला तो वे सन्‍न रह गए। गुस्‍से में आये लोगों ने पहले तो वीरेंद्र को जमकर पीटा। इसके बाद फतेहपुर थाना के हवाले कर दिया। लड़कियों को थाने में रखा गया है और उनकी मां के आने का इन्तजार हो रहा है, फिर इन्हें उसी के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here