27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला; 355 ड्रोन, नौ क्रूज मिसाइल दागीं

Array

रूस ने बीती रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल रूस की तरफ से कीव और अन्य क्षेत्रों में दागे गए। इस रूसी हमले की जानकारी देते हुए यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूसी बमबारी में 355 ड्रोन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। किसी की मौत की तत्काल सूचना नहीं मिली।

वहीं इससे पहले शनिवार की रात को, यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों में रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे युद्ध के दौरान रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया। फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इससे पहले रूसी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि 20 मई को रूस के कुर्स्क क्षेत्र के दौरे के समय यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला किया। उस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर ही हमले के केंद्र में था। रूसी सेना की एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी दाशकिन ने यह दावा किया है। दाशकिन ने रूसी मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए हमने लगातार हवाई सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यूक्रेन के ड्रोन हमले का निशाना राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ही था।’ कमांडर ने दावा किया कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर पर 46 ड्रोन से हमला किया गया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here