34 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस रोकेगा हमले यूक्रेन के हथियार डालने पर ही

Array

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को चेतावनी देते हुए यूक्रेन को बताया कि रूस का ‘सैन्य अभियान’ तभी रुकेगा, जब कीव हथियार डाल देगा और क्रेमलिन की सभी मांगों को पूरा करेगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुतिन की ये धमकी तुर्की के प्रधानमंत्री तैयप एर्दोगन के साथ एक टेलीफोन बातचीत के दौरान आई है. पुतिन ने साफ किया है कि वो अपनी शर्तें मानें यूक्रेन से अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं.यूक्रेन सेना की ओर से जारी आंकड़ों में दावा किया गया है कि अब तक की जंग में रूस के 11 हजार से अधिक सैनिकों को मारा जा चुका है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पश्चिमी देशों के साथ कीव की निकटता और नाटो में शामिल होने के कदम पर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया. एक दिन बाद ही रूस ने कहा कि अगर यूक्रेन हथियार डाल देता है तो वो बात करने के लिए तैयार है. मास्को ने जोर देकर कहा है कि उसके हमले तब तक समाप्त नहीं होंगे, जब तक कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को नष्ट नहीं कर दिया जाता और देश को ‘नाजियों’ से मुक्त नहीं कर दिया जाता.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 11वां दिन हैं. इस युद्ध में न तो पुतिन पीछे हट रहे हैं और न ही यूक्रेन के राष्ट्रपति हार मानने को तैयार हैं. ऐसे यह संघर्ष कब तक चलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है. दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग की वजह से लाखों की संख्या में लोगों को पड़ोसी देशों में शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा है. युद्ध की वजह से अभी तक 15 लाख लोगों ने देश छोड़ दिया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here