31 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रोती रही जर्मन घुड़सवार हँसता रहा घोड़ा, स्वर्ण निकल गया हाथ से

टोक्यो: टोक्यो ओलम्पिक में महिला ‘मॉडर्न पेंटाथलॉन’ प्रतियोगिता के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो जर्मन घुड़सवार के लिए एक बुरा सपना साबित हुई, उनके हाथ से स्वर्ण पदक फिसल गया, वहीँ देखने वालों के ज़बरदस्त मनोरंजन।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल जर्मन खिलाडी अन्निका श्लेउ का घोडा उस दिन शायद मस्ती के मूड में था, उसने बाड़ को कूदने से मना कर दिया और वहीँ पर घूमता रहा. अन्निका श्लेउ ने बहुत कोशिश की मगर घोडा टस से मस नहीं हुआ, यहाँ तक कि अन्निका श्लेउ रोने लगीं क्योंकि उस समय उनका स्वर्ण जीतना लगभग पक्का नज़र आ रहा था. सितम यह रहा कि अन्निका श्लेउ रो रही थीं और घोड़ा दांत दिखा रहा था. इस मौके पर ली गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ बाद में घोड़े की इस हरकत से नाराज़ होकर कोच ने घोड़े की पिटाई कर दी. घोड़े को मारते हुए यह वीडियो सामने आने के बाद जर्मनी की एक कोच को खेलों से निलंबित कर दिया गया। टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कोच किम रेस्नर ‘सेंट बॉय’ नामक घोड़े पर प्रहार कर रही है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अंतरराष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ ने रेस्नर की वीडियो फुटेज की जांच के बाद कहा, ‘ऐसा लग रहा कि वह अपने मुक्के से घोड़े पर प्रहार कर रही है और उनका यह कदम नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।’ रेस्नर का निलंबन केवल टोक्यो ओलंपिक के लिए लागू रहेगा, जो रविवार को समाप्त हो रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here