32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लखीमपुर जा रहे सिद्धू को भी लिया गया हिरासत में…

लखीमपुर हिंसा में 4 किसानों के कार से रौंदने की घटना समेत 8 लोगों की मौत के मौत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं की कतार लगी हुई या कह सकते हैं कि लखीमपुर में इस समय पीपली लाइव जैसा नज़ारा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अब पंजाब कांग्रेस के दिग्गज और विवादित नेता नवजोत सिंह सिद्धू की गाड़ियों के काफिले को यूपी के सहारनपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है क्योंकि सिद्धू लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस ने सिद्धू का काफिला रोकने के लिए यूपी बॉर्डर पर पहले से ही बैरिकेडिंग व ट्राली लगा कर रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसान समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के तुरंत बाद, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वादा किया कि राज्य सरकार घटना में शामिल तत्वों का पर्दाफाश करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here