28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लगातार पांचवें दिन गिरावट शेयर बाजार में; 522 अंक टूटा Sensex, 19,150 के नीचे Nifty

Array

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 523 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 160 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 0.77 फीसदी फिसल गया, जबकि फ्रंटलाइन सूचकांकों में 0.8 फीसदी की गिरावट आई।

बाजार पर हावी रहा बिकवाली का दबाव

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 522.82 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 64,049.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,787.08 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,912.16 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 159.60 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,122.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,347.30 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,074.15 तक आया।

टाटा स्टील बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, SBI, M&M, मारुति और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.33 फीसदी चढ़ गए।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, भारती एयरटेल, NTPC, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.76 फीसदी गिर गए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here