30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लाल क़िला उपद्रव के मामले में दीप सिद्धू की वापस बढ़ी न्यायिक हिरासत

Array

नई दिल्ली: लाल क़िला उपद्रव, राजधानी नई दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता-अभिनेता दीप सिद्धू को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

तिहाड़ जेल में है बंद
सिद्धू को इस मामले में सात दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समरजीत कौर की अदालत में पेश किया गया था। उसे तिहाड़ जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां वह अभी बंद है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

दो बार बढ़ी चुकी है न्यायिक हिरासत
अदालत ने सिद्धू को नौ फरवरी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस का आरोप है कि वह लाल किले पर हुई हिंसा को भड़काने वाले मुख्य लोगों में से एक है। उसकी हिरासत अवधि 16 फरवरी को सात और दिनों के लिये बढा दी गई थी।

भीड़ को उकसाने का आरोप
पुलिस ने आरोप लगाया था, ‘‘वह भीड़ को उकसा रहा था। वह मुख्य दंगाइयों में से एक था। सह-साजिशकर्ताओं की पहचान के लिये कई सोशल मीडिया खातों की जांच करने की जरूरत है। उसका स्थायी पता यद्यपि नागपुर दिया गया है लेकिन पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर जाकर छानबीन की जरूरत है जिससे और विवरण का खुलासा हो सके।’’

ब्रेकिंग न्यूज…

दण्डित किये जायेंगे नियम तोड़ने वाले लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र “ढाल” है। ठाकरे ने कहा, “मास्क पहनें, अनुशासन बनाए रखें और लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।” आगेे पढेें

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कुंभ मेले पर भी मडरा रहा कोरोना का प्रकोप, इस बार होगा मात्र 28 दिन का ही आयोजन

पिछले कई दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक उछाल आया है और उत्तराखण्ड सरकार ने इसी को देखते हुए हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेले में दो दिन की कटौती कर दी है, अब यह मेला 30 दिन के बजाय 28 दिनों का होगा जो 28 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने यह फैसला साधु संतों से बात करने के बाद लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्‍द ही मेले की अधिसूचना जारी की जाएगी। आगे पढें…

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here