25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वरिष्ठों का मुफ्त टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में एक मार्च से

Array

नई दिल्ली: देश में एक मार्च से साठ साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाया जाना शुरू कर दिया जाएगा। देश के दस हजार सरकारी सेंटर्स पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि अब तक देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि 14 लाख लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका भी लगाया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

सरकारी केंद्रों पर मुफ्त टीका
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा। शुल्क कितना होगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

45 से 60 की उम्र वालों को टीका
वैक्सीन को लेकर जानकारी देते हुए जावड़ेकर ने कहा, “1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा।” देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here