30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वरुण वीडियो देख विचलित हुए, बोले- जल्द हो आरोपियों की गिरफ्तारी

Array

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के जो नए वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की गाड़ियों का काफिला कैसे निर्दोष किसानों रौंदता हुआ जा रहा है,अब इस वीडियो पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी बहुत विचलित हो गए हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अपने ट्विटर हैंडल से भाजपा शब्द को हटाने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया कि ये वीडियो किसी की भी आत्मा को भी झकझोर कर रख देगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस वीडियो का संज्ञान ले और गाड़ियों के मालिक, उसमें बैठे लोगों की पहचान कर फौरन गिरफ्तार करे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि इससे पहले लखीमपुर हिंसा को लेकर सोमवार को वरुण गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था। भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने सीएम योगी से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियां जा रही थीं। आरोप लगाया गया कि राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here