35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वाराणसी में अब कांग्रेस दफ्तर पर चढ़ाया मस्जिद के बाद गेरुआ रंग

Array

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को वाराणसी के दौरे से पहले वाराणसी विकास प्राधिकरण पूरे शहर को गेरुआ बनाने में जुटा हुआ है फिर वह चाहे धर्मस्थल हो, राजनीतिक पार्टी का दफ्तर हो या फिर आम आदमी की दूकान या मकान।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को वाराणसी को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं जिसमें वह कशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले इस रास्ते में पढ़ने वाली हर ईमारत पर प्राधिकरण गेरुआ परत चढाने में जुटा है ताकि प्रधानमंत्री जी को सब तरफ गेरुआ ही गेरुआ नज़र आये और इस कोशिश में वह मस्जिद और राजनीतिक दफ्तरों को भी नहीं छोड़ रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसी कड़ी में वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बनारस के मैदागिन चौराहे पर स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय को गेरुआ रंग से पेंट कर दिया. इसके बाद विवाद शुरू हो गया. कांग्रेस पदाधिकारियों ने बकायदे चिट्ठी लिखकर वाराणसी विकास प्राधिकरण को पेंट हटाने का 36 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो फिर कड़े विरोध की चेतावनी भी दी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले शहर के बुलानाला इलाके पर स्थित कर्णघंटा मस्जिद को भी वाराणसी विकास प्राधिकरण ने गेरुआ रंग में रंग दिया था, जिस पर मुस्लिम समुदाय और मस्जिद से जुड़े लोगों की आपत्ति के बाद बैकफुट पर आते हुए प्राधिकरण ने वापस मस्जिद को सफेद रंग से पेंट करा दिया था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here