28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विवादित बयानों को लेकर पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर क़तर, जताया ऐतराज कुवैत और ईरान ने

Array

पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा नेताओं की गयी अपमानजनक टिप्पणियों की गूँज अब विदेशों तक पहुँच गयी है. इस मामले को लेकर क़तर, कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब किया है और इन बयानों पर नाराज़गी जताई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार कुवैत की तरफ से भारतीय राजदूत को तलब कर एक नोट दिया गया है जिसमें आपत्तिजनक बयान पर विरोध जताया गया है. घटनाक्रम पर दोहा में भारतीय दूतावास की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि कतर की तरफ से आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर चिंता जतायी गयी है. जिसके जवाब में भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि ये ट्वीट भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ट्वीट में कहा गया कि भारत सरकार विविधता में एकता की मजबूत सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है.अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है.भारत की तरफ से कहा गया है कि हमें ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ मिलकर काम करना चाहिए, जिनका लक्ष्य हमारे द्विपक्षीय संबंधों की ताकत को कम करना है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here