26.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शख्स गिरफ्तार नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में, पहले 10 साल काट चुका जेल की सजा

Array

ठाणे  जिले के कल्याण में नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था

उन्होंने बताया कि आरोपी भिवंडी के सोनाले का रहने वाला है। उसने एक दिसंबर लड़की को उसके पिता के पास सोते हुए देखा और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। 

अधिकारी ने बताया, आरोपी को पकड़ने के लिए दस टीमों का गठन किया गया था। कुछ को मध्य प्रदेश और कुछ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भेजा गया था। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जां के बाद हमने उसे सोनाले में पाया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here