32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शरद पवार की जुबानी, पहली बार किनकी वजह से बने थे विधायक; कांग्रेस नेताओं ने किया था विरोध

Array

महाराष्ट्र के वरिष्ठतम नेता शरद पवार ने 50 साल पुराना किस्सा साझा किया है, जब वह विधायक चुने गए थे। औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 50 साल पहले स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने का विरोध किया था।

लेकिन मैं इस बात को कभी भूलूंगा नहीं कि कैसे वसंतराव नाइक और यशवंतराव चव्हाण की वजह से पहली बार विधायक बना। शरद पवार ने कहा, ‘मैं 50 साल पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए खड़ा होना चाहता था। मैंने (कांग्रेस) पार्टी से टिकट मांगा था। उस समय जिले में कांग्रेस के नेता टिकट देने का विरोध कर रहे थे। मैं उस समय 26 साल का था।’

शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मेरा विरोध करते हुए कहा था कि आप कैसे 25-26 साल के बच्चों को टिकट दे सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब नेता शिकायत दर्ज कराने गए तो वसंतराव नाइक और यशवंतराव चव्हाण साहब आगे आए।

दोनों ने उनसे एक सवाल किया। नाइक ने कहा कि 288 में से 190 सीटें आएंगी। इसका मतलब है कि हमें 98 सीटें नहीं मिलेंगी। ऐसे में यदि एकाध सीट और न मिले तो कोई दिक्कत नहीं है।’ पवार ने कहा, ‘वसंतराव नाइक बोले आपकी 98 सीटें गिरने वाली हैं। एक और गिरने से कोई फर्क नहीं पड़ता, शरद पवार को टिकट दें। फिर मैं निर्वाचित हुआ, इसके पीछे यशवंतराव चव्हाण और वसंतराव नाइक की ताकत थी। मैं इसे कभी भूल नहीं सकता।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here