30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शामिल नहीं हुए आजम विधायक दल की बैठक में, पार्टी ने कहा-बीमार हैं

Array

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में रविवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक आजम खान और शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए खान रामपुर में हैं और स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके. रामपुर से सपा विधायक खान के अलावा उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए. अब्दुल्ला आजम रामपुर जिले की स्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजयी हुये हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, ‘आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कल (सोमवार) सत्र में भाग लेंगे.’ उन्होंने कहा कि आजम खान स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके. मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को आजम खान विधानसभा सदस्य के तौर पर पहले शपथ लेंगे और उसके बाद सत्र में भाग लेंगे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ रामपुर में 88 मामले दर्ज हैं और 20 मई को उच्चतम न्यायालय द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत देने के बाद उन्हें सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here