31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शिवसेना ने बताया बदले की कार्रवाई नवाब मलिक से ED की पूछताछ को

Array

महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने बदले की कार्रवाई बताया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं। इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। मैं एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ईडी के लोग उनके घर में जाकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है। पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है। आप जांच कर सकते हैं। 2024 के बाद आप की भी जांच होगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं पूरे मामले में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि पिछले कई दिनों से बीजेपी के लोग ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महा विकास अघाड़ी के खिलाफ ईडी का नोटिस आएगा। बिना किसी नोटिस के वे उन्हें सीधे ईडी कार्यालय ले गए। पता नहीं उन्होंने कौन सी नई राजनीति शुरू की है। यह महाराष्ट्र का अपमान है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी नवाब मलिक के घर पहुंची और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉंन्‍ड्रिंग के एक मामले में उनसे पूछताछ की। इसके बाद ईडी के अधिकारी आगे की पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई स्थित अपने दफ्तर ले गई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here