30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

संघप्रमुख के दिल में उठी विजयादशमी के दिन विभाजन की टीस

Array

1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपना 96वां स्थापना दिवस मना रहा है, इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश के विभाजन की टीस अब तक नहीं गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अपने संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हम स्वाधीन हुए. हमें यह स्वाधीनता रातों रात नहीं मिली. देश के सभी क्षेत्रों से सभी जातिवर्गों से निकले वीरों ने तपस्या त्याग और बलिदान के हिमालय खड़े किये.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मोहन भागवत ने कहा कि विभाजन की टीस अबतक नहीं गई है. उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ियों को इतिहास के बारे में बताया जाना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी अपने आगे की पीढ़ी को इस बारे में बताए. उन्होंने कहा कि समाज की आत्मीयता व समता आधारित रचना चाहने वाले सभी को प्रयास करने पड़ेंगे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले नागपुर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया. कार्यक्रम में दक्षिणपंथी देश इजरायल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशानी ने भी बतौर गेस्ट कार्यक्रम में शिरकत की.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here