28.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

संजय राउत से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नौ घंटे पूछताछ की

Array

मुबंई, – शिवसेना के नेता संजय राउत से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ घंटे पूछताछ की।
ईडी अधिकारियों ने बेलार्ड घाट कार्यालय में श्री राउत से पूछताछ की।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सूत्रों के अनुसार, श्री राउत के साथ उनके वकील भी थे। श्री राउत से मुबंई के गोरेगांव क्षेत्र में पत्रास चाल के पुर्नविकास से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी संलिप्तता और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में उनकी पत्नी वर्षा राउत के शामिल होने से संबंधित कई सवाल पूछे गए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शिवसेना सांसद ने ईडी कार्यालय में प्रवेश करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि वह एक निडर व्यक्ति है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री राउत ने कहा यह सब राजनीतिक है, जो हमें बाद में पता चलेगा। मैं एक निष्पक्ष एजेंसी में जा रहा हूं और मुझे उस पर पूरा भरोसा है।
श्री राउत ने एक ट्वीट में कहा कि मैं आज ईडी के सामने पेश होऊंगा और जारी समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में इकट्ठा नहीं होने की अपील करता हूं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here