27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सड़क निर्माण का लक्ष्य हासिल करने का लक्ष्य – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Array

सड़क निर्माण गडकरी का अपने पिछले कार्यकाल से ही यह लक्ष्य हासिल करने का सपना

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च तक प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के बाद यहां कहा कि देश में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और अगले दो माह में हर दिन 40 किलोमीटर सड़क के निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

गडकरी का अपने पिछले कार्यकाल से ही यह लक्ष्य हासिल करने का सपना रहा है और इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मार्च में 40 किलोमीटर हर दिन के हिसाब से सड़क निर्माण का सपना पूरा हो जाएगा।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज की चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

इस बीच मंत्रालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि पिछले सप्ताह देश में सड़कों का रिकार्ड निर्माण कार्य हुआ है। आठ जनवरी से शुरु हुए सप्ताह के दौरान 534 किलोमीटर यानी हर दिन 28.16 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। पिछले वित्त वर्ष में इस अवधि के दौरान 26.11 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से सड़कों का निर्माण किया गया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here