30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सतीश मिश्रा बोले- जो बसपा का नहीं हुआ वो सपा का क्या होगा?

Array

समाजवादी पार्टी में आज शामिल हुए 6 बसपा विधायकों पर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जो बसपा सुप्रीमो मायावती और बसपा पार्टी का नहीं हो सकता वो किसी पार्टी का नहीं होगा। ये लोग जनता के हित के लिए नहीं अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा अपने पार्टी में गद्दारों को भरने का काम कर रही है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा 2022 में उत्तर प्रदेश में फिर से बसपा अपनी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जो भी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं वो सब बसपा से लड़ रही है। हमारी नक़ल करके बाकी पार्टियों ने भी प्रबुद्ध सम्मलेन शुरू किया लेकिन बसपा की लोकप्रियता देखकर उनका मनोबल चकना-चूर हो गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जनता ने इस बार बसपा को और बहन मायावती को जिताने का मन बना लिया है। भाजपा ने जो अयोध्या और भगवान श्री राम के नाम पर जो चंदा बटोरा है वो सब ये अपनी रथ यात्रा और रैलियों में उपयोग करेंगे। भाजपासरकार जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाने के लिए पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामों पर बैठक करने का नाटक कर रही है। भाजपा से तो जनता इस कदर नाराज है कि उनको गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जनता सपा और भाजपा का अपराधराज भूली नहीं है। किस तरह इनकी सरकारों में हत्याएं, महिलाओं के साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन कब्ज़ा, बेरोजगारी किसानों के ऊपर अत्याचार हुआ है वो सब हमेशा याद रहेगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here