32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने खेला इमोशनल कार्ड

Array

ड्रग्स केस को लेकर लगातार शिकंजे में फंसते जा रहे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी ने अब एक इमोशनल कार्ड खेला है, समीर वानखेड़े की एक्ट्रेस पत्नी क्रांति रेडकर ने अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अब एक भावनात्मक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है। आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

क्रांति ने अपने पत्र में लिखा, माननीय उद्धव जी बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय करो मत, खुद पर अन्याय सहो मत। उसी के मद्देनजर आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हूं और लड़ रही हूं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने आगे लिखा, सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा देख रहे हैं। मैं एक कलाकार हूं, राजनीति मुझे नहीं समझती और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है, हमारा कुछ भी संबंध ना होते हुए रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है। शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

क्रांति ने लिखा, एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले ये कितने निचले स्तर की राजनीति है। ये उनके विचारों से रोजाना हम तक पहुंच रही है। आज वो नहीं है, पर आप हैं उनकी परछाई हम आपने देखते हैं। आप हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और मुझे आप पर पूरा विश्वास है आप कभी मुझ पर और मेरे परिवार पर अन्याय नहीं होने नहीं होने देंगे। यह पूरा विश्वास है इस लिए एक मराठी व्यक्ति होने के नाते आज आपकी तरफ अपेक्षा से देख रही हूं आपसे विनती है कि आ न्याय करें।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here