30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

समूहित आत्महत्या मध्य प्रदेश के भोपाल में

Array

राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, रातीबड़ थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के कारण काफी परेशान था, घटना की जानकारी मिलते ही रातीबड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित एक परिवार के सदस्यों ने फांसी लगा ली है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है. रातीबड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी में भूपेन्द्र विश्वकर्मा (38), पत्नी ऋतु विश्वकर्मा (35), बेटे ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) ने आत्महत्या कर ली है, सुसाइड नोट में दम्पति ने कर्ज का जिक्र किया है। इससे पहले चारों ने सेल्फी ली और उसके बाद दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर सुला दिया, जिसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here