28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सांसद कोटा केंद्रीय विद्यालय में हुआ ख़त्म

Array

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए एमपी कोटे को खत्म कर दिया गया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए संशोधित एडमिशन गाइडलाइन के तहत सांसदों का कोटा पूरी तरह से खत्म कर दिया है. साथ ही, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालय की किसी भी कक्षा में निशुल्क दाखिला मिल सकेगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नई गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को पहली से 12वीं कक्षा तक ट्यूशन शुल्क, कंप्यूटर फंड और वीवीएन के भुगतान से छूट दी जाएगी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पहले केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के नियमों के अनुसार, प्रत्येक लोकसभा सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में 10 छात्रों के दाखिले के लिए सिफारिश कर सकते थे. वहीं किसी भी राज्यसभा सदस्यों को उस राज्य में 10 छात्रों की सिफारिश करने की अनुमति थी, जहां से वे चुने गए थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here