34 C
Mumbai
Monday, May 13, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साइबर हमला शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर, रूसी हैकर्स समूह ने ली जिम्मेदारी

ब्रिटेन के शाही परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। वेबसाइट के करीब डेढ़ घंटे तक डाउन रहने के बाद में रूसी हैकरों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि, वेबसाइट, सिस्टम, या सामग्री तक पहुंच हासिल नहीं की गई है। 

रूसी हैकर समूह ‘किलनेट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों, खास तौर पर नाटो देशों के खिलाफ साइबर अभियानों के लिए जाना जाता है। 

शाही परिवार की वेबसाइट दोपहर तक फिर से चालू हो गई। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने साइबर हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। द टेलीग्राफ ने अपनी खबर में कहा, ‘किलनेट के हमलों में उन वेबसाइट्स को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है, जिन्हें वे निशाना बनाते हैं। हालांकि, इससे कई घंटा या यहां तक कि दिनों तक रुकावट हो सकती है। किलनेट ने रविवार को सुबह 10.23 बजे टेलीग्राम पर सफल साइबर हमले के बारे में पोस्ट की।’ 

इससे पहले अखबार ने खबर दी थी कि अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी मई में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान समारोह को प्रसारित करने से रोकने के लिए लाइव प्रसारण को निशाना बना सकते हैं। विशेषज्ञों ने तब चेतावनी दी थी कि प्रसारण को बाधित करने के लिए रूस और ईरान स्थित हैकर्स साइबर हमला करने में सबसे सक्षम माने जाते हैं। साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी को बाधित करने की हैकर्स की साजिश को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नाकाम कर दिया था।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »