28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सिद्धू की जेल के खाना खाने से बिगड़ी हालत, पहुंचे अस्पताल

Array

रोड रेज के एक मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राजिंद्र अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, गेहूं से एलर्जी की बात कहकर वह जेल की कैंटीन से सिर्फ उबली सब्जियां ही खा रहे हैं। अदालत के निर्देश के बाद, सिद्धू को उनके खान-पान के संबंध में डाइट प्लान हेतु मेडिकल चेकअप के लिए जाया गया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि सिद्धू ने जेल में विशेष आहार की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के एक बोर्ड ने अस्पताल में सिद्धू की विस्तृत चिकित्सा जांच की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का बोर्ड यह देखेगा कि किस विशेष आहार की उन्हें जरूरत है। इसके बाद स्थानीय अदालत (पटियाला) में उसी जुड़ी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने बताया कि सिद्धू गेहूं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर सकते। वर्मा ने कहा, ‘वह जामुन, पपीता, अमरूद, डबल टोंड दूध और ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं जिनमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट न हों।’ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा मेडिकल जांच करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक रिपोर्ट पेश की जाएगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

58 वर्षीय कांग्रेस नेता एम्बोलिज्म जैसी चिकित्सीय स्थितियों से पीड़ित हैं और उन्हें लीवर की बीमारी है। 2015 में, सिद्धू ने दिल्ली के एक अस्पताल में एक्यूट डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) का इलाज कराया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here