25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सुवेंदु-अभिषेक आज एक-दूसरे के गढ़ में गरजेंगे, सभा की अनुमति मिली हाईकोर्ट से अधिकारी को

Array

पश्चिम बंगाल में शनिवार को दो धूर विरोधी एक-दूसरे के गढ़ में गरजेंगे। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के गढ़ डायमंड हार्बर में शनिवार को सभा करने की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने यह आदेश दिया। 

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही अभिषेक को शुभेंदु के गढ़ कांथी में शनिवार को सभा करने की अनुमति दी थी। हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारी डायमंड हार्बर के लाइट हाउस मैदान में ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करते हुए सभा कर सकते हैं। यह भी ध्यान रखना होगा कि लोगों को दिक्कत नहीं हो। 

सुवेंदु पहले कुलपी में सभा करना चाहते थे। कानूनी पेचीदगियों के चलते यहां सभा नहीं कर पाए। शनिवार को एक तरफ जहां सुवेंदु के घर के पास अभिषेक भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएंगे, वहीं अधिकारी अभिषेक के संसदीय क्षेत्र में तृणमूल पर गरजेंगे। सुवेंदु को डायमंड हार्बर में सभा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं देने पर भाजपा हाई कोर्ट गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभा की अनुमति दे दी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here