34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सेना का विमान फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त, 85 सवार में 40 लोग बचाये गए

Array

फिलीपींस: सेना का विमान फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त, फिलीपींस में 85 सैनिकों को ले जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वहां के सेना प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान C-130 के जलते हुए मलबे से अब तक 40 लोगों को बचाया गया है. सैन्य विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा है कि राहत-बचाव दल के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हम प्रार्थना कर रहे हैं अधिक से अधिक जान बचा सकें. पीटीआई ने सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना के हवाले से कहा है कि इस दुर्घटना में 40 लोगों को बचा लिया गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोबेजाना ने दुर्घटना को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए स्थानीय मीडिया से कहा, “कागायन डी ओरो (मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप पर) से हमारे सैनिकों को ले जाते समय, विमान रनवे से चूक गया, हालांकि चालक दल ने पावर कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सका.” बता दें कि मुस्लिम बहुल सुलु प्रांत में सरकारी बल दशकों से अबू सय्याफ़ के चरमपंथियों से जूझ रहे हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here